सेक्टर-49 पुलिस ने 3 शातिर वाहन चोर पकड़े, 22 बाइक और 2 स्कूटी बरामद

Must read

नोएडा। थाना सेक्टर-49 पुलिस ने तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 22 मोटरसाइकिल और 2 स्कूटी बरामद की गई हैं। आरोपी नोएडा, दिल्ली और गाजियाबाद के भीड़भाड़ वाले इलाकों में रैकी कर दोपहिया वाहनों की चोरी करते थे। चोरी के बाद वाहनों को एक अज्ञात स्थान पर एकत्र कर राह चलते लोगों को या ऑन डिमांड बेच देते थे।

पुलिस ने आरोपियों दीपक, दीवाकर और विशाल को बिजली घर सेक्टर-50 के पास से गिरफ्तार किया। इनके पास से एक अवैध तमंचा भी बरामद हुआ है। एडीसीपी मनीषा ने बताया कि आरोपी बाजारों, सोसाइटी और मॉल के बाहर खड़े दोपहिया वाहनों को निशाना बनाते थे।

पुलिस के मुताबिक टारगेट तय करने के बाद तीनों में से दो आरोपी वाहन के पास जाते थे। इस दौरान एक आरोपी आसपास निगरानी करता था, जबकि दूसरा मास्टर चाबी या लॉक तोड़कर बाइक चोरी कर लेता था। इसके बाद तीनों मौके से तुरंत फरार हो जाते थे।

पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है और वाहन चोरी के कई मामलों में इनकी संलिप्तता सामने आई है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article