KIIT यूनिवर्सिटी में नेपाली छात्रा की संदिग्ध मौत से बवाल, छात्रों के विरोध पर हंगामा

Must read

ओडिशा। KIIT यूनिवर्सिटी में नेपाली छात्रा प्रकृति लामसाल की सुसाइड के बाद हंगामा मच गया। उसके पिता का आरोप है कि बैचमेट अद्विक श्रीवास्तव उसे परेशान कर रहा था और यूनिवर्सिटी प्रशासन को इसकी जानकारी थी, लेकिन उन्होंने कोई सख्त कदम नहीं उठाया। इस मामले में अद्विक समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। घटना के बाद नेपाली छात्रों ने प्रदर्शन किया, जिसके बाद उन्हें हॉस्टल खाली करने को कहा गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में यूनिवर्सिटी स्टाफ छात्रों से बहस करते दिखे। नेपाल की संसद में भी यह मामला उठा और नेपाल सरकार ने भारतीय विदेश मंत्रालय से छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। ओडिशा सरकार ने जांच के लिए हाई-लेवल कमेटी बनाई है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article