26/11 का गुनहगार तहव्वुर राणा आज पहुंचेगा भारत, NIA करेगी पूछताछ

Must read

नई दिल्ली। मुंबई 2008 आतंकी हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा को आज भारत लाया जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, एनआईए और रॉ की एक संयुक्त टीम उसे विशेष विमान से लेकर बुधवार को रवाना हुई थी, जो दोपहर में दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर एनआईए मुख्यालय ले जाया जाएगा। अमेरिका में बंद राणा ने खुद को पार्किंसन रोगी बताते हुए भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी, लेकिन कोर्ट ने उसकी याचिका खारिज कर दी थी।

राणा को 2009 में एफबीआई ने लश्कर-ए-तैयबा का समर्थन करने के आरोप में गिरफ्तार किया था और वह तब से लॉस एंजिल्स के एक डिटेंशन सेंटर में बंद था। 26/11 को हुए मुंबई हमलों में 10 आतंकियों ने चार दिन तक शहर में हमला किया था, जिसमें 175 लोगों की जान गई थी और 300 से अधिक लोग घायल हुए थे। तहव्वुर को भारत लाने के मामले को लेकर गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और एनएसए अजीत डोभाल ने बैठक भी की है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article