साईबर ठगों की जाल में फंसे खुद को गोली मारने वाले पूर्व आईपीएस

Must read

पंजाब। पटियाला में सोमवार को सनसनीखेज मामला सामने आया। यहां पूर्व आईपीएस अधिकारी अमर सिंह चहल ने सोमवार को खुद को गोली मार ली। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को मौके से एक नोट मिला है, जिसमें उन्होंने साइबर ठगों द्वारा 8.10 करोड़ रुपए की ठगी किए जाने का दावा किया है। पटियाला के सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस वरुण शर्मा ने बताया कि अमर सिंह चहल की हालत नाजुक बनी हुई है। उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों ने बताया कि अमर चहल को जब अस्पताल लाया गया, तो उनकी हालत बहुत खराब थी। बहुत ज्यादा खून बह गया था। उनकी हालत स्थितर करने के बाद एक बड़ी सर्जरी की गई। ये सर्जरी करीब तीन घंटे तक चली। गोली सीने में लगी और फेफड़ों में फंस गई। ऑपरेशन के दौरान गोली को सफलतापर्वक निकाल लिया गया। डॉक्टर ने कहा कि अमर चहल अगले 12 से 24 घंटे तक ऑब्जर्वेशन में रहेंगे। यह कहना मुश्किल है कि वो कब तक ठीक होंगे. यह घटना सामने आते ही जांच एजेंसियां अलर्ट हो गईं। पुलिस को जो नोट मिला है, वह पुलिस महानिदेशक गौरव यादव के नाम लिखा गया है। अमर चहल ने आरोप लगाया है कि ठग F-777 DBS वेल्थ इक्विटी रिसर्च ग्रुप के नाम से WhatsApp और Telegram ग्रुप चलाते थे। उन्होंने खुद को DBS बैंक और उसके CEO से जुड़ा बताते हुए फर्जी दावे किए। आरोपियों ने स्टॉक ट्रेडिंग, IPO अलॉटमेंट, OTC ट्रेड और क्वांटिटेटिव फंड के जरिए भारी मुनाफे का लालच दिया। उनका भरोसा जीतने के लिए नकली डैशबोर्ड बनाए गए, जिनमें बढ़ा-चढ़ाकर प्रॉफिट दिखाया गया। धीरे-धीरे निवेशकों से बड़ी रकम जमा करवाई गई। उनसे बार-बार प्रॉफिट को दोबारा इन्वेस्ट करने का दबाव बनाया गया। इसके बाद में पैसे निकालने के नाम पर सर्विस फीस, टैक्स और अतिरिक्त चार्ज के तौर पर करोड़ों रुपए मांगे गए। बैंक ट्रांसफर के जरिए भुगतान के बावजूद रकम कभी वापस नहीं मिली। पूर्व आईपीएस अधिकारी ने दावा किया कि यह एक बेहद संगठित स्कैम था। इसमें कई लोग शामिल थे। उन्होंने अपील की है कि इस मामले की जांच के लिए एसआईटी बनाई जाए या किसी सेंट्रल एजेंसी को केस सौंपा जाए, ताकि पैसों के ट्रेल का पता लगाया जा सके। अमर सिंह चहल ने अपने नोट में गहरे दुख, आर्थिक तबाही और मानसिक पीड़ा का जिक्र करते हुए लिखा कि वो खुद को बेहद शर्मिंदा और टूट चुका महसूस कर रहे हैं। उन्होंने अपने परिवार और सहकर्मियों से माफी मांगी है। इसके साथ ही कहा कि उनके इस फैसले के लिए कथित स्कैमर्स के अलावा कोई और जिम्मेदार नहीं है। एसपी सिटी पलविंदर सिंह चीमा ने बताया कि अमर चहल के दोस्तों ने एक खत दिया था, जिससे आत्महत्या की आशंका जताई गई थी। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल डॉक्टरों की टीम उनका सिटी स्कैन कर रही है। पुलिस ने हर पहलू की गहन जांच कर रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article