नारायणपुर में नक्सलियों की विस्फोटक सामग्री बरामद, फोर्स को बड़ी कामयाबी

Must read

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों द्वारा एक संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों की डंप सामग्री बरामद की गई है। नारायणपुर पुलिस की जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और आईटीबीपी की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम मडोड़ा से भोटोर के बीच सर्च ऑपरेशन संचालित किया गया। अभियान के दौरान ग्राम भोटोर के समीप जंगल क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखी गई सामग्री का पता चला। सुरक्षा बलों द्वारा की गई तलाशी के दौरान विस्फोटक सामग्री, डेटोनेटर, कुछ आईईडी, बड़े ड्रम, राशन सामग्री तथा अन्य दैनिक उपयोग के सामान बरामद किए गए। बरामद सामग्री को सुरक्षा बलों ने अपने कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, क्षेत्र में नक्सल गतिविधियों पर निगरानी बनाए रखने के लिए अभियान जारी है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article