नागपुर हिंसा के मास्टरमाइंड फहीम शमीम के घर चला बुलडोजर

Must read

नागपुर। नागपुर में हाल ही में भड़की हिंसा के मास्टरमाइंड माने जा रहे फहीम शमीम खान के घर पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया। सोमवार को हुई इस कार्रवाई में उनके घर के अवैध हिस्से को ध्वस्त कर दिया गया। फहीम शमीम खान पर आरोप है कि उन्होंने भड़काऊ भाषण देकर लोगों को उकसाया और भीड़ जुटाकर हिंसा भड़काई। कोर्ट ने उन्हें 21 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेजा था। पुलिस के अनुसार, 38 वर्षीय फहीम शमीम खान ने इस दंगे को भड़काने में अहम भूमिका निभाई थी। यहां बताते चलें कि फहीम खान माइनॉरिटी डेमोक्रेटिक पार्टी (एमडीपी) के नागपुर शहर अध्यक्ष हैं और उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के खिलाफ चुनाव भी लड़ा था, लेकिन उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा था। चुनाव में भाग लेने के बाद से ही वह राजनीतिक रूप से सक्रिय थे और नागपुर में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक फहीम खान ने समुदाय के लोगों को उकसाने के लिए भड़काऊ भाषण दिए थे, जिसके बाद नागपुर में हिंसा भड़क उठी। उनके खिलाफ पहले से ही एफआईआर दर्ज थी। फहीम खान नागपुर के संजय बाग कॉलोनी, यशोधरा नगर के निवासी हैं। प्रशासन ने उनके घर पर हुई बुलडोजर कार्रवाई को अवैध निर्माण के खिलाफ कदम बताया है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है, लेकिन प्रशासन स्थिति पर काबू पाने के लिए लगातार निगरानी रख रहा है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article