चोरों के आतंक का गढ़ बना चुनार, अब फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के दरोगा के घर करीब 10 लाख की चोरी

Must read

-2 दिन पहले चोरों ने जीआरपी के चौकी इंचार्ज के घर को बनाया था निशाना।

चुनार से रिपोर्टर इमरान खान की रिपोर्ट

चुनार। मिर्जापुर जिले के चुनार थाना क्षेत्र चोरों के आतंक का गढ़ बनता जा रहा है। यहां चोरी की तावड़तोड़ वारदात से इलाके में दशहत है। बीती रात चोरों ने फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के दरोगा के घर को निशाना बनाया और डेढ़ लाख रुपए लाख रुपए नगद और जेवरात वगैरह कुल मिलाकर कर 10 लाख रुपए का माल उड़ा ले गए। अभी 2 दिन पहले चुनार जीआरपी पुलिस के दरोगा के घर में चोरी कर 50 हजार रुपए नगदी ले गए थे। दरोगा के घर से चंद कदमों पर उस्मानपुर के एक घर में तो चोरों ने पिछले 6 महीना में चार बार धावा बोलकर  चोरी किया और घर को तहस-नहस कर दिया था। ऐसा प्रतीत होता है कि चोरों में पुलिस का खौफ बिल्कुल नहीं है और चोरों ने एक के बाद एक वारदात को अंजाम देकर इलाके में दहशत फैला दी है। फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के दरोगा अरुण कुमार तिवारी का कहना है कि वह विवाह समारोह में शामिल होने के लिए अपने परिवार के साथ आजमगढ़ गए हुए थे। उनके घर का ताला बंद था। घर में करीब डेढ़ लाख रुपए नगद और जेवरात वगैरा रखा हुआ था। चोरों ने अटैची का ताला तोड़कर पैसे व जेवरात वगैरह ले गए हैं। उधर इसकी खबर मिलते ही क्षेत्र के चुनार पुलिस के दरोगा राजेश रमन राय मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। उन्होंने चोरी के वीडियो वगैरा बनाकर इलाके में लगे सीसीटीवी को कैप्चर करने का प्रयास शुरू कर दिया है। ताकि इलाके में हो रही चोरी की ताबड़तोड़ घटनाओं पर विराम लगाया जा सके और चोरों को उनके किए की सजा दी जा सके। फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के दरोगा अरुण कुमार तिवारी का कहना है कि परिवार के साथ बीते 28 नवंबर को आजमगढ़ में विवाह समारोह में शामिल होने के लिए गए थे जब वह 30 नवंबर की रात लौट कर आए तो उनके घर का ताला टूटा हुआ था घर का सामान बिखरा पड़ा था। अटैची का लॉक भी टूटा हुआ था उसमें रखे करीब डेढ़ लाख रुपये नगदी नहीं थे इसके अलावा जेवरात वगैरह भी नहीं है। कुल मिलाकर करीब 10 लाख रुपए के समान और नगद घर से गायब है। फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के दरोगा अरुण तिवारी के पुत्र अमित तिवारी का कहना है कुल मिलाकर 10 लाख रुपए की चोरी हुई है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में इसी इलाके के एक घर में चार बार हुई चोरी की वारदात की वारदात को अंजाम देने के बाद चोरों ने रेलवे कॉलोनी में जीआरपी इंचार्ज आर.एस.यादव के घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं जीआरपी इंचार्ज के पड़ोस के घर में भी चोरों ने ताला तोड़ने का प्रयास किया लेकिन चोर उसमें कामयाब नहीं हो पाए। जीआरपी इंचार्ज आर.एस.यादव ने यहां 27 नवंबर की रात को चोरी की वारदात अंजाम दी गई। जब वह घर से बाहर थे। चोरों ने उनके रेलवे कॉलोनी स्थित घर के मेन गेट का ताला तोड़ दिया और घर के अंदर रखी अटैची का लॉक तोड़ कर उसमें रखे 50 हजार रुपए ले उड़े। उन्होंने बताया था कि इस बात की सूचना मिलते ही वह घर आए तो इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची टीम ने चोरी की घटना की जांच की। उन्होंने कहा कि उनकी सास की तबियत ठीक नहीं है इसलिए वह इस समय जौनपुर में हैं और वहां से आते ही वह पुलिस के साथ खुद भी चोरों पर शिकंजा कंसेगे। उन्होंने बताया कि चोरी गए रुपए उन्होंने अपने बच्चों की फीस भरने के लिए रखे थे। गौरतलब है कि चुनार क्षेत्र में यह चोरी की पहली वारदात नहीं है। इससे पहले 19 नवंबर को रेलवे कॉलोनी से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित उस्मानपुर के एक घर में भी चोरी हो गई थी। इस घर में एक बार नहीं बल्कि छह महीने में चार बार चोरी हुई। हैरत की बात है कि शिकायत के बाद भी अब तक पुलिस चोरों का कोई सुराग नहीं लगा पाई है। वहीं चुनार की क्षेत्राधिकारी मंजरी राव चोरी की वारदातों के सिलसिले में कहा था कि पुलिस चोरों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।लेकिन एक के बाद एक इस तरह से चोरी की वारदातों को अंजाम देने के मतलब चोर पुलिस को सीधे चुनौती दे रहे हैं। हैरत की बात है कि पुलिस के हाथ अब चोरों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article