केंद्रीय मंत्री नित्यानंद के भांजे आपस में भिड़े, एक दूसरे को मारी गोली, एक की मौत

Must read

भागलपुर। केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के भांजे पानी को लेकर आपस में भिड़ गए और एक दूसरे को गोली मार दी, जिससे एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया। बताया जाता है कि पानी विवाद में दोनों भाइयों ने एक दूसरे पर गोली चलाई थी, जिसमें एक भाई जगजीत की इलाज के दौरान मौत हो गई। दूसरा भाई और उनकी मां भी गोली लगने से जख्मी हो गए हैं। सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार घटना नवगछिया के परबत्ता थाना क्षेत्र के गांव जगतपुर में गुरुवार सुबह होना बताई जा रही है। जहां केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के दो भांजे, जयजीत यादव और विश्वजीत यादव के बीच पानी को लेकर विवाद हुआ और उसके बाद गोलीबारी हो गई। दोनों बेटों को समझाने की कोशिश कर रही मां बीच में आई, जिसके बाद तीनों को गोली लगी। घायलावस्था में तीनों को भागलपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां विश्वजीत यादव को मृत घोषित कर दिया गया। दूसरे भांजे जयजीत की हालत भी गंभीर बताई गई है, जबकि मां के हाथ में गोली लगी होने की बात सामने आई है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार गुरुवार अल सुबह सप्लाई वाले नल से विश्वजीत यादव पानी भर रहा था, इसका जयजीत यादव ने विरोध किया। इस पर दोनों में तू तू मैं-मैं के बाद विवाद बढ़ गया और विश्वजीत यादव ने घर के अंदर से पिस्तौल ले आया और जयजीत यादव को गोली मार दी। गोली लगने के बाद जयजीत यादव ने विश्वजीत से हथियार छीन उस पर भी फायर कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों को बचाने के प्रयास में मॉं के हाथ में भी गोली लगी और वह भी जख्मी हो गई। घटना के बाद घायलों को तुरंत ही भागलपुर में डा. एनके यादव के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने विश्वजीत उर्फ विकल को मृत घोषित कर दिया। दूसरे भांजे जयजीत का इलाज किया जा रहा है। घटना की सुचना मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारी भागलपुर पहुंचे हैं और घायलों से पूछ-ताछ कर मामले की जांच में जुट गए है। सूत्रों की मानें तो घायल मुखिया जयजीत यादव का पहले से ही अपराधिक रिकॉर्ड रहा है। हत्या के अनेक मामले दर्ज होने की बात सामने आई है। पुलिस का कहना है कि वो आपराधिक रिकार्ड खंगाल रही है और पूरी मामले की जांच की जा रही है। सूत्रों की मानें तो चूंकि मामला केन्द्रीय मंत्री नित्यानंद के भांजों का है, इसलिए विशेष छानबीन की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले से ही दोनों भाइयों मझले और छोटे में नहीं बनती थी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article