रेखा गुप्ता आज लेंगी दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ, बनेंगी चौथी महिला सीएम

Must read

दिल्ली। रेखा गुप्ता आज दिल्ली की सातवीं मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगी, और इस पद पर पहुंचने वाली चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी। उनका शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 12 बजे रामलीला मैदान में आयोजित होगा, जहां उनके साथ छह अन्य मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। बुधवार शाम को हुई विधायक दल की बैठक में उन्हें मुख्यमंत्री चुना गया था। इस फैसले से कुछ घंटे पहले ही दैनिक भास्कर ने यह जानकारी दी थी कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने उनके नाम की सिफारिश की थी, जिसे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने स्वीकार कर लिया। बैठक के दौरान सतीश उपाध्याय और विजेंद्र गुप्ता ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा था, जिसे सर्वसम्मति से मंजूरी मिल गई।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article