तेलंगाना। नक्सल संगठन के महासचिव और सबसे टॉप लीडर थिप्परी तिरुपति उर्फ देव जी ने अपने 3 साथियों के साथ (कुल 4 लोग) तेलंगाना पुलिस के सामने हथियार डाल दिए हैं। तेलंगाना पुलिस ने आज 24 फरवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऑफिशियल रूप से इसकी जानकारी दी है। देवजी के साथ सीसीएम संग्राम, एससीएम दामोदर, एससीएम नरसिम्हा रेड्डी ने भी हथियार डाला है। तेलंगाना पुलिस की तरफ देवजी और संग्राम पर कुल 25-25 लाख रुपए का इनाम घोषित है। जबकि ये दोनों छत्तीसगढ़ में मोस्ट वांटेड हैं इनपर 1-1 करोड़ रुपए से ज्यादा का इनाम घोषित है। बसवा राजू के एनकाउंटर के बाद ही देवजी को नक्सल संगठन का महासचिव बनाया गया था। वहीं तेलंगाना डीजीपी ने प्रेस वार्ता लेकर इनके समर्पण का खुलासा किया है।




