मुंबई। कॉमेडियन कुणाल कामरा का महाराष्ट्र की राजनीति पर बना एक वीडियो विवादों में घिर गया है, जिसमें उन्होंने बिना नाम लिए डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का मजाक उड़ाया। वीडियो सामने आते ही शिंदे गुट के शिवसेना कार्यकर्ता नाराज हो गए और रविवार देर रात बड़ी संख्या में मुंबई के द यूनिकॉन्टिनेंटल ऑफिस पहुंचे, जहां दावा किया जा रहा है कि वीडियो शूट किया गया था। गुस्साए समर्थकों ने स्टूडियो में तोड़फोड़ की और बाद में खार पुलिस स्टेशन जाकर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने मांग की है कि कुणाल कामरा को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।
“कुणाल कामरा के वीडियो पर हंगामा, शिवसेना समर्थकों की तोड़फोड़!”




