एक ही दिन में महाठग कन्‍हैया गुलाटी के 117 शिकार पहुंचे थाने

Must read

बरेली। कैनविज कंपनी के मालिक एवं 800 करोड़ की ठगी का आरोपित कन्हैया गुलाटी के विरुद्ध एक ही दिन में 117 और शिकायतें पहुंची। पुलिस ने सभी शिकायतों को एकत्र कर अपनी ओर से एक नया मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। इस मुकदमे में कन्हैया गुलाटी समेत 41 लोगों को नामजद करते हुए कुछ अज्ञात को आरोपी बनाया है।आरोप है कि आरोपियों ने लोगों से करीब 25 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। पुलिस का कहना हैं कि इस मामले की विवेचना इंस्पेक्टर तारिक खान को सौंपी गई है। बारादरी के माडल टाउन निवासी महाठग कन्हैया गुलाटी ने लोगों को इंवेस्टमेंट के नाम पर मोटा मुनाफा होने का झांसा दिया और उनसे रकम हड़पने लगा। आरोपी ने लोगों को बताया कि वह जितना भी रुपया इंवेस्ट करेंगे। उसके बदले उन्हें अगले 20 माह तक रकम का पांच प्रतिशत भुगतान हर माह किया जाएगा। इसके बाद 22 माह बाद वह चाहें तो अपनी पूरी रकम वापस ले सकते हैं या फिर उसकी कीमत के बराबर वह जमीन खरीद सकते हैं। इस झांसे में सैकड़ों लोग आए। किसी ने अपनी जमा पूंजी लगाई तो किसी ने अपनी बेटी की शादी को एकत्र किए रुपयों को इंवेस्ट कर दिया। शुरूआत में लोगों को भरोसा हो इसलिए आरोपित कन्हैया गुलाटी ने कुछ महीनों तक रुपये वापस किए, मगर बाद में अचानक से रकम देना वापस कर दिया। जब लोगों ने उससे अपनी रकम वापस मांगी तो वह परिवार संग फरार हो गया। गुलाटी के इस काम में तमाम अन्य लोग भी शामिल थे। यह सभी एजेंट के रूप में काम करते थे। एजेंट का काम था कि किसी भी तरह से लोगों को लुभावना आफर देकर उन्हें फंसाना। गुलाटी ने एक नई स्कीम भी लांच की जिसमें बताया कि जो लोग पांच लाख रुपये तक इंवेस्ट करेंगे उन्हें हर माह किस्त तो मिलेगी ही साथ ही उन्हें विदेश में घूमने का भी मौका मिलेगा। उसके इस नई स्कीम के झांसे में भी तमाम व्यापारी, डाक्टर और अधिकारी फंस चुके हैं। मंगलवार को बारादरी थाने में एक साथ 117 लोगों ने शिकायत की। किसी के साथ 5.52 तो किसी के साथ 14.49 लाख रुपये की ठगी की गई। सभी शिकायतकर्ताओं में से अधिकांश के साथ दो लाख से अधिक की ठगी हुई है। सभी शिकायतें मिलने के बाद बारादरी इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने अपनी ओर मामले में 41 लोगों को नामजद करते हुए कुछ अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी लिखाई है। बारादरी इंस्पेक्टर ने शिकायती पत्रों के आधार पर कन्हैया गुलाटी, नरेश पटेल, सोमपाल पटेल, झांझन लाल मौर्य, जगतपाल मौर्य, राजेश, अमित, महेंद्र, कमल सक्सेना, अरुण रस्तोगी, राधिका गुलाटी, गोपाल गुलाटी, कृष्णा गुलाटी, मधु गुलाटी, प्रमोद परिहार, गुरुदेव पाठक, किमी महाजन, सूर्य प्रकाश के ख‍िलाफ प्राथमि‍की दर्ज की गई है।इनके अलावा ओमप्रकाश मौर्य, सुरेश चंद्र कुश्वाहा, अनूप गुप्ता, संजीव वागबां, बनवारी लाल सिंह, मुकेश राणा, ज्योति मिश्रा, प्रवेश मिश्रा, सोनू चंद्रा, राहुल मौर्य, कैनविज कंपनी प्रतिनिधि, योगेंद्र, जितेंद्र पटेल, नरेश मौर्य, देवेश सिंह, प्रमोद सिंह, छवि भाटिया, मोनिका भाटिया, महेंद्र सिंह, किमी राना, ओपी मौर्य, आशीष महाजन व अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत की गई है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article