नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) नियमों के कथित उल्लंघन के लिए बीबीसी वर्ल्ड सर्विस इंडिया पर 3.44 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया है, एजेंसी के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ईडी ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत ब्रिटिश प्रसारक के खिलाफ एक निर्णय आदेश जारी करते हुए इसके तीन निदेशकों पर 1.14 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना भी लगाया। बीबीसी डब्ल्यूएस इंडिया, इसके तीन निदेशकों और वित्त प्रमुख को उक्त कानून के तहत विभिन्न उल्लंघनों के लिए 4 अगस्त, 2023 को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने के बाद निर्णय की कार्यवाही शुरू की गई थी। सूत्रों ने बताया कि बीबीसी डब्ल्यूएस इंडिया, जो 100 प्रतिशत एफडीआई कंपनी है, डिजिटल मीडिया के माध्यम से समाचार और समसामयिक मामलों को अपलोड/स्ट्रीम करने में लगी हुई है, लेकिन इसने अपने एफडीआई को 26 प्रतिशत तक कम नहीं किया और इसे 100 प्रतिशत पर ही रखा, जो भारत सरकार द्वारा जारी नियमों का घोर उल्लंघन है।
ईडी ने बीबीसी डब्ल्यूएस इंडिया पर 3.44 करोड़ का लगाया जुर्माना




