ग्वालियर। शताब्दीपुरम इलाके में 18 वर्षीय निखिल प्रताप राठौर ने NEET में कम नंबर आने से डिप्रेशन में आकर अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना मंगलवार देर रात की है, जब परिजनों ने गोली की आवाज सुनकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पिस्टल जब्त कर ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और परिजनों से पूछताछ जारी है।
NEET में कम नंबर आने पर ग्वालियर में 18 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या




