IPL 2025 का आगाज आज! KKR और RCB में होगी रोमांचक भिड़ंत

Must read

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 18वां सीजन 22 मार्च से शुरू हो रहा है, जिसमें पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। पिछली बार के फाइनल में कोलकाता ने हैदराबाद को हराकर तीसरी बार खिताब जीता था, जबकि बेंगलुरु अब भी अपने पहले खिताब की तलाश में है। हेड-टु-हेड रिकॉर्ड देखें तो कोलकाता का पलड़ा भारी है, क्योंकि अब तक खेले गए 35 मुकाबलों में से 21 बार उसे जीत मिली है, जबकि बेंगलुरु ने 14 मैच जीते हैं। खासतौर पर ईडन गार्डन्स में हुए 12 मैचों में से 8 में कोलकाता ने बाजी मारी, जबकि बेंगलुरु को केवल 4 बार सफलता मिली। मैच शाम 7:00 बजे टॉस के साथ शुरू होगा और 7:30 बजे खेला जाएगा।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article