इंदौर। आईआईटी इंदौर और राज्य वन अनुसंधान संस्थान (SFRI) जबलपुर ने मानव-वन्यजीव संघर्ष कम करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के उपयोग को लेकर MOU साइन किया है। रेलवे लाइन विस्तार और अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं से प्रभावित इलाकों में यह पहल वन्यजीव संरक्षण और सतत प्रबंधन को मजबूती देगी। इस दौरान दोनों संस्थानों के निदेशक और वैज्ञानिक मौजूद रहे। समझौते के तहत जैव विविधता संरक्षण, फॉरेस्ट मैनेजमेंट और वन्यजीव रिसर्च को नई दिशा मिलेगी।
IIT और SFRI जबलपुर साथ आए, AI से घटेगा मानव-वन्यजीव संघर्ष




