Bhopal: नीट की तैयारी कर रहे युवक की संदिग्ध हालत में मौत, सफाई वाले ने बेसुध पड़ा देख वार्डन को बताया

Must read

एमपी नगर स्थित एक होस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रहे युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। कमरे की सफाई करने पहुंचे कर्मचारी ने उसे बेसुध पड़ा देख वार्डन को सूचना दी। उसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चेक करने के बाद मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक तौर पर डॉक्टरों ने अटैक आने की आशंका जताई है, लेकिन मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही हो पाएगा। जानकारी के अनुसार पीयूष कोचेकर (18) मूलत: पांढुर्ना का रहने वाला था। फिलहाल वह पिछले छह महीने से एमपी नगर जोन-2 स्थित एक होस्टल में रह रहा था। इसके साथ ही एक कोचिंग सेंटर से नीट की तैयारी कर रहा था। पीयूष के चाचा अनिल कोचेकर हबीबगंज स्थित एक निजी अस्पताल में नौकरी करते हैं। शुक्रवार सुबह होस्टल के वार्डन ने पीयूष को बोतल में पानी लेकर अपने कमरे की तरफ जाते हुए देखा था। उसके कुछ समय बाद सफाई कर्मचारी पहुंचा तो पीयूष कमरे में बेसुध पड़ा मिला। उसने इसकी सूचना तत्काल ही वार्डन को दी। कर्मचारियों ने उसे पलंग पर लिटाया और चाचा अनिल को सूचना दी। मौके पर पहुंचे अनिल और होस्टल कर्मचारियों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चेक करने के बाद मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से मिली सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराने के बाद लाश परिजन को सौंप दी है, जिसे लेकर वे गृहनगर के लिए रवाना हो गए। शनिवार को उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article