लाहौर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का दसवां मुकाबला आज लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में दोपहर 2:30 बजे ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें अब तक दो-दो मैच खेल चुकी हैं, जहां ऑस्ट्रेलिया ने एक जीता और एक रद्द हुआ, जबकि अफगानिस्तान ने एक में जीत और एक में हार का सामना किया। यह पहली बार होगा जब दोनों टीमें चैंपियंस ट्रॉफी में आमने-सामने होंगी। जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी, जबकि हारने पर अफगानिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा। पिछली भिड़ंत में 2023 वनडे वर्ल्ड कप में मैक्सवेल के दोहरे शतक से ऑस्ट्रेलिया ने रोमांचक जीत दर्ज की थी।
AUS vs AFG: सेमीफाइनल की जंग! लाहौर में पहली बार भिड़ेंगी ऑस्ट्रेलिया-अफगानिस्तान टीमें




