9 महीने में दूसरी ICC ट्रॉफी! भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी पर किया कब्जा

Must read

भारत ने 9 महीने में दूसरा ICC टाइटल जीतकर इतिहास रच दिया, जब टीम ने दुबई में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की। इससे पहले, रोहित शर्मा की कप्तानी में जून 2024 में टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप भी जीता था। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 251 रन बनाए, जिसे भारत ने 49वें ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। रोहित शर्मा (76), श्रेयस अय्यर (48) और केएल राहुल (34) ने अहम योगदान दिया, जबकि गेंदबाजी में कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट लिए। रवींद्र जडेजा ने किफायती गेंदबाजी के साथ विनिंग बाउंड्री लगाकर जीत पक्की की।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article