रीवा। 65 वर्षीय बुजुर्ग को साइबर जालसाजों ने प्राइज मनी का झांसा देकर मानसिक रूप से इतना परेशान किया कि उन्होंने आत्महत्या कर ली। खुद को पुराने नोट-सिक्कों की संस्था का सदस्य बताकर ठगों ने बुजुर्ग से 65 लाख रुपए जीतने का दावा किया और टैक्स के नाम पर लगातार पैसे मंगवाए। ऑडियो, वीडियो, चैट भेजकर भरोसा दिलाया और जब रुपए देने से इनकार किया तो कानूनी कार्रवाई की धमकी देने लगे। 80 घंटे तक चले मानसिक उत्पीड़न के बाद बुजुर्ग ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।
65 लाख के लालच में बुजुर्ग ने की खुदकुशी, साइबर ठगों ने दी कानूनी धमकी




