ग्वालियर। पुलिस ने 32.63 लाख रुपये की लूट का पर्दाफाश सिर्फ 48 घंटों में करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर 20 लाख रुपये बरामद किए। डीजीपी के निर्देश पर शुरू हुए ‘स्विफ्ट 48’ ऑपरेशन में 80 पुलिसकर्मी और 20 टीमों ने मध्यप्रदेश, यूपी और राजस्थान के 14 से अधिक शहरों में दबिश दी। 12 घंटे में 300 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगालकर बदमाशों का रूट ट्रेस किया गया। पकड़े गए आरोपियों में शराब दुकान का पूर्व मैनेजर मास्टरमाइंड निकला, जबकि एक लुटेरा और दो आरोपी अब भी फरार हैं।
32.63 लाख की लूट का खुलासा, ‘स्विफ्ट 48’ ऑपरेशन में 4 गिरफ्तार




