होली से पहले खाद्य पदार्थों की सघन जांच, 38 नमूने प्रयोगशाला भेजे गए

Must read

इंदौर। होली पर्व को देखते हुए शहर में खाद्य पदार्थों की सघन जांच शुरू कर दी गई है। बुधवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण कर कुल 38 खाद्य नमूने एकत्र किए। सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान डेयरी, नमकीन और मिठाई प्रतिष्ठानों की जांच की गई। नंदलालपुरा स्थित शिवशक्ति दूध दही भंडार से दूध और दही के दो नमूने लिए गए, जबकि जैन नमकीन भंडार से लौंग सेव का एक नमूना लिया गया। सपना स्वीट्स से दो और अजय स्वीट्स से दूध कतली व मिल्क केक के दो नमूने जांच के लिए भेजे गए।

इमली बाजार स्थित किशनलाल मायाराम पुरोहित प्रतिष्ठान से मिल्क केक, मावा, मावा पेड़ा, बेसन चक्की और पनीर सहित पांच नमूने लिए गए। यहां साफ-सफाई संतोषजनक नहीं मिलने पर सुधार सूचना पत्र जारी करने की कार्रवाई की जा रही है। पिपलियाहाना के फार्मर्स मिल्क कार्ट से पनीर, दही और मावा के तीन नमूने लिए गए।

विधाता स्वीट्स एंड डेयरी से चार, अग्रवाल स्वीट्स प्रोडक्ट प्रा. लि. से तीन, ममता डेरी फार्म से तीन और आनंद श्री नमकीन एंड स्वीट्स से दो नमूने एकत्र किए गए। ओम नमकीन से ड्राई फ्रूट चक्की, रतलामी सेव और खट्टा-मीठा नमकीन के तीन नमूने लिए गए। गुरु कृपा मिल्क एंड फूड से घी, पनीर और दही के तीन नमूने तथा अन्य प्रतिष्ठानों से भी दूध, दही और मिठाइयों के नमूने जांच हेतु भेजे गए।

कलेक्टर शिवम वर्मा ने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की बैठक लेकर स्पष्ट किया कि अमानक या मिलावटी खाद्य सामग्री बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि होली तक विशेष अभियान लगातार जारी रखा जाए और अधिक से अधिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया जाए।

एफएसएसएआई के रिस्क बेस्ड इंस्पेक्शन सिस्टम के तहत हाई-रिस्क प्रतिष्ठानों को प्राथमिकता से जांचा जा रहा है। अब तक दर्ज मामलों के अलावा आगे भी दोषियों के खिलाफ तत्काल प्रकरण दर्ज किए जाएंगे।

खाद्य सामग्री की गुणवत्ता या मिलावट संबंधी शिकायतों के लिए उपभोक्ता 0731-181 और 0755-2840621 पर कॉल कर सूचना दे सकते हैं। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अनियमितता की जानकारी तुरंत दें, ताकि समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article