इंदौर। ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के आरोप में पकड़ी गई पत्नी सोनम रघुवंशी को मेघालय पुलिस सोमवार देर रात शिलॉन्ग ले जाने के लिए पटना पहुंची, जहां वह फुलवारी शरीफ थाने में रखी गई है। सोनम को गाजीपुर कोर्ट से तीन दिन की रिमांड पर लिया गया, जबकि इंदौर से गिरफ्तार राज कुशवाहा, विशाल चौहान और आकाश राजपूत को 7 दिन की ट्रांजिट रिमांड पर शिलॉन्ग भेजा जाएगा। सोनम 8 जून की रात यूपी के गाजीपुर में एक ढाबे पर बदहवास मिली थी, जहां से उसे हिरासत में लिया गया। राजा और सोनम 20 मई को हनीमून पर गए थे, लेकिन राजा की लाश 2 जून को खाई में मिली और सोनम लापता थी।
हनीमून मर्डर केस: आरोपी पत्नी सोनम शिलॉन्ग रवाना, तीन साथी इंदौर से गिरफ्तार




