इंदौर। राजा रघुवंशी की लाश सोमवार को शिलांग की पहाड़ियों में खाई से मिली, जबकि उनकी पत्नी सोनम अब भी लापता है। राजा की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, पिता बेसुध हो गए और मां का रो-रोकर बुरा हाल है। 11 मई को शादी के बाद दोनों हनीमून पर निकले थे और 23 मई को शिलांग पहुंचे, जिसके बाद से संपर्क टूट गया। पुलिस को खून से सनी एक जैकेट मिली है, लेकिन परिवार ने उसे सोनम की मानने से इनकार किया है। हत्या की आशंका के बीच परिवार ने सीबीआई जांच की मांग की है, जबकि सोनम की तलाश में सर्च अभियान जारी है।
हनीमून बना हादसा: शिलांग में पति की लाश मिली, पत्नी सोनम लापता




