सिंगरौली। बस स्टैंड पर खड़ी दो बसों में अचानक आग लग गई, जिससे एक बस में सो रहे क्लीनर की जिंदा जलकर मौत हो गई। यह हादसा सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात करीब 12 बजे हुआ। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक दोनों बसें पूरी तरह जल चुकी थीं। ट्रैफिक थाना प्रभारी दीपेंद्र सिंह के अनुसार, आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सिंगरौली बस स्टैंड पर भीषण आग, दो बसें खाक, क्लीनर की दर्दनाक मौत




