सागर। कोतवाली थाना क्षेत्र में गुरुवार को 50 वर्षीय चंदन पिता जमना प्रसाद अहिरवार ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, पंचनामा तैयार किया और जांच शुरू की। मृतक के भतीजे अभिषेक अहिरवार को फोन पर घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद वह तुरंत घर पहुंचे और देखा कि उनके चाचा जमीन पर पड़े थे। परिवारवालों ने बताया कि चंदन ने कमरे में लगे पंखे के कुंदे से फंदा लगाया था। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया है और उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं। आत्महत्या के कारणों का खुलासा जांच के बाद होगा।
सागर में 50 वर्षीय व्यक्ति ने लगाई फांसी, पुलिस जांच जारी!




