नई दिल्ली। संसद का बजट सत्र आज से फिर शुरू हो रहा है और 4 अप्रैल तक चलेगा, जिसमें 16 बैठकें होंगी। सरकार वक्फ संशोधन समेत 36 बिल ला सकती है, जबकि विपक्ष चुनावी गड़बड़ियों, मणिपुर हिंसा और अमेरिकी टैरिफ को लेकर हमलावर रहेगा। मणिपुर में राष्ट्रपति शासन के कारण वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वहां का बजट पेश करेंगी और गृह मंत्री अमित शाह संसद से इसकी मंजूरी मांग सकते हैं। विपक्ष ने वोटर ID गड़बड़ियों पर चुनाव आयोग से मुलाकात की योजना बनाई है, जबकि वक्फ बिल को लेकर भी सरकार और विपक्ष के बीच टकराव तय माना जा रहा है।




