इंदौर। मराठा सम्राट छत्रपति संभाजी महाराज के अदम्य साहस, मातृभूमि के प्रति प्रेम और स्वराज की रक्षा के संघर्ष पर आधारित ऐतिहासिक फिल्म छावा को बीजेपी कार्यकर्ताओं ने विक्रम मॉल स्थित फॉरच्यून सिनेमा में देखा। इस विशेष आयोजन में कई प्रमुख नेता, जिनमें राज्यसभा सांसद, विधायक और पार्टी पदाधिकारी शामिल थे, मौजूद रहे। इस दौरान संभाजी महाराज के बलिदान और राष्ट्रभक्ति पर चर्चा हुई। उनके संघर्षों को याद करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि शिवाजी महाराज की मृत्यु के बाद भी उन्होंने स्वराज की रक्षा का संकल्प निभाया और मुगल आक्रांता औरंगजेब का डटकर मुकाबला किया। कठोर यातनाओं के बावजूद उनके हौसले नहीं टूटे और उन्होंने राष्ट्रभक्ति की मिसाल कायम की। इस फिल्म को कर मुक्त कराने के लिए स्थानीय नेताओं ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया था, जिसे स्वीकार करते हुए इसे छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर टैक्स फ्री कर दिया गया।
संभाजी महाराज के वीर गाथा पर बनी फिल्म ‘छावा’ देखने पहुंचे बीजेपी नेता, राष्ट्रभक्ति की मिसाल को किया नमन!




