शिप्रा में कार गिरने से 3 पुलिसकर्मी हादसे का शिकार, 2 अब भी लापता

Must read

उज्जैन। शनिवार रात शिप्रा नदी में कार गिरने से उन्हेल थाना प्रभारी अशोक शर्मा की मौत हो गई, जबकि एसआई मदनलाल निमामा और कॉन्स्टेबल आरती पाल अब भी लापता हैं। रविवार सुबह अशोक शर्मा का शव 4 किलोमीटर दूर मिला और उनका अंतिम संस्कार चक्र तीर्थ घाट पर हुआ। रेस्क्यू टीमें पूरे दिन कार और बाकी दोनों पुलिसकर्मियों को खोजती रहीं, लेकिन तेज बहाव के कारण सफलता नहीं मिली। सोमवार सुबह एनडीआरएफ, होमगार्ड और तैराक दल की संयुक्त टीम फिर से तलाश शुरू करेगी। हादसा उस समय हुआ जब तीनों एक लापता लड़की की तलाश में चिंतामन जा रहे थे।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article