इंदौर। लोकायुक्त टीम ने रिटायर्ड जिला आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र भदौरिया के परिवार के बैंक लॉकरों से करीब पौने 4 करोड़ रुपए कीमत के सोने और हीरे के जेवरात बरामद किए हैं। यह आभूषण उनकी बेटी अपूर्वा, बेटे सूर्यांश और बहू मिनी शुक्ला के नाम से कैनरा और एचडीएफसी बैंक के लॉकरों में रखे थे। पहले भी भदौरिया के घर से 80 लाख रुपए का सोना मिल चुका था। आरोप है कि वे लोकायुक्त को चकमा देकर जेवर निकालने की कोशिश कर रहे थे। नौकरी के दौरान विवादों में रहे भदौरिया दो बार निलंबित हो चुके हैं और उन पर अवैध शराब कारोबार से मिलीभगत के भी आरोप हैं।
रिटायर्ड आबकारी अधिकारी के परिवार के लॉकर से निकले 4 करोड़ के सोना-हीरे




