इंदौर। राजवाड़ा क्षेत्र में रविवार रात दुकान लगाने को लेकर दो दुकानदारों के बीच कहासुनी मारपीट में बदल गई। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे चलाए और दुकान का सामान भी फेंका। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। एसीपी हेमंत चौहान ने बताया कि दोनों पक्षों पर कार्रवाई की जा रही है। आगामी त्योहारों के चलते राजवाड़ा चौक पर अस्थायी दुकानें लगाई जा रही हैं, जिससे विवाद की स्थिति बनी।
राजवाड़ा में दुकान लगाने को लेकर दुकानदारों में जमकर मारपीट




