रतलाम। नामली में शनिवार रात अज्ञात चोर ने 20 क्विंटल सोयाबीन से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली चुरा ली। अनाज व्यापारी बंकटलाल कुमावत के घर के बाहर खड़ी ट्रॉली को चोर ने नामली सेमलिया रोड होते हुए उज्जैन की ओर ले जाकर फरार हो गया। चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई, जिसमें रात 2:15 बजे नामली सेमलिया रोड पर और 3:30 बजे खाचरौद के पास ट्रॉली को जाते हुए देखा गया। व्यापारियों में पुलिस के प्रति नाराजगी है और रात्रि गश्ती पर सवाल उठाए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और कंजर गिरोह पर संदेह जताया जा रहा है।
“रतलाम में 20 क्विंटल सोयाबीन संग ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर”




