दमोह। पठानी मोहल्ला में शुक्रवार रात रंजिश के चलते अकील खान नामक युवक ने राकेश नाम के युवक को कार से कुचलकर मार डाला। घटना उस समय हुई जब राकेश अपनी मां के साथ बाइक से इलाज के लिए जा रहा था। आरोपी ने पहले बाइक को टक्कर मारी और फिर रिवर्स कर कई बार राकेश को कुचला, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर कार जब्त कर ली है, जबकि आरोपी की तलाश जारी है।
रंजिश में युवक को कार से कुचला, मौके पर मौत; आरोपी फरार




