इंदौर। मेट्रो के संचालन समय में बड़ा बदलाव किया गया है। 4 अगस्त से मेट्रो अब सुबह 8 की बजाय दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक ही चलेगी। सप्ताह के सभी दिन यही समय लागू रहेगा, जबकि शनिवार-रविवार को हर 30 मिनट और बाकी दिनों में हर घंटे ट्रेन चलेगी। मेट्रो प्रबंधन ने यह बदलाव तकनीकी वजह बताई है, लेकिन असली कारण घटती सवारी संख्या को माना जा रहा है। जून की शुरुआत में भारी भीड़ के बाद जुलाई में कई दिनों में 500 से कम यात्री ही मिले, 9 जुलाई को तो सिर्फ 261 यात्रियों ने सफर किया।
यात्रियों की कमी से मेट्रो का समय बदला, अब दोपहर 1 से शाम 7 बजे तक चलेगी




