मध्य प्रदेश। रीवा, सतना, छतरपुर और खजुराहो में भारी बारिश से जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है, कई डैमों के गेट खोलने पड़े और चित्रकूट में नाव से रेस्क्यू किया गया। झारखंड और बिहार में बिजली गिरने से तीन लोगों की जान गई। राजस्थान में तेज बारिश के दौरान तीन बच्चे डूबे, जबकि हिमाचल में लैंडस्लाइड से चंडीगढ़-मनाली हाईवे बंद हो गया। दिल्ली में भी दिनभर बारिश से सड़कें जलमग्न रहीं। मौसम विभाग ने एमपी, राजस्थान, गुजरात और उत्तराखंड में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट और 21 राज्यों में यलो अलर्ट जारी किया है।
मूसलधार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, कई राज्यों में अलर्ट जारी।




