मंदसौर। मुल्तानपुरा गांव में गुइलेन बैरे सिंड्रोम (GBS) के अब तक 6 केस मिले हैं, जिनमें 3 मरीज ठीक हो चुके जबकि 3 वेंटिलेटर पर हैं। 56 संदिग्धों में से 36 को मेडिकल ऑब्जर्वेशन में रखा गया है, जिनमें दस्त, सर्दी-खांसी और बुखार के लक्षण हैं। 30 जुलाई को एक युवती की मौत भी इसी जैसी बीमारी के लक्षणों के साथ हुई थी। स्वास्थ्य विभाग ने 8331 लोगों का सर्वे किया और गांव में निगरानी बढ़ा दी है।
मुल्तानपुरा में GBS बीमारी का प्रकोप, 3 मरीज वेंटिलेटर पर




