देवास। ढांचा भवन इलाके में शनिवार सुबह एक महिला के दो मासूम बच्चों की उसके प्रेमी लोकेंद्र ने बेरहमी से हत्या कर दी। प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एक बच्चे की मौत दम घुटने और दूसरे की मारपीट से होना सामने आई है। घटना रात में हुई जब महिला घर छोड़कर झगड़े के बाद पड़ोसन के यहां चली गई थी। आरोपी ने बच्चों की हत्या कर चादर से ढक दिया और सुबह काम पर निकल गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने गुनाह कबूल लिया है। महिला ने आरोपी को पति बताकर किराए पर मकान लिया था।
मां के प्रेमी ने दो मासूमों की ले ली जान, मारपीट और दम घुटने से हुई मौत




