इंदौर। राऊ-खलघाट फोरलेन पर नांदेड़ ब्रिज के पास देर रात दो कारों की आमने-सामने टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। टक्कर के बाद ओमनी कार में आग लग गई, जिससे दो लोग जिंदा जल गए, जबकि स्विफ्ट कार में बैठे दो अन्य की भी मौके पर मौत हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, स्विफ्ट कार तेज रफ्तार में डिवाइडर पार कर दूसरी ओर जा रही ओमनी से टकराई थी। कार में रखे पेंट के कारण आग फैल गई। दमकल ने आग बुझाई और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए महू भेजा गया।
महू में दो कारों की भिड़ंत के बाद लगी आग, चार की मौत




