इंदौर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इंदौर में अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड (AICTSL) ने महिलाओं को एक खास तोहफा देने की घोषणा की है। 8 मार्च को शहर की सभी सिटी बसों, आई बस और ई-बसों में महिलाएं मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। महापौर और AICTSL बोर्ड के अध्यक्ष पुष्यमित्र भार्गव ने इस पहल की घोषणा करते हुए कहा कि हर साल की तरह इस बार भी महिला दिवस पर महिलाओं के सम्मान में यह सुविधा दी जा रही है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करने वाली कामकाजी महिलाएं, गृहिणियां और छात्राएं बिना किसी टिकट या पास के बसों में सफर कर सकेंगी। इंदौर में बड़ी संख्या में महिलाएं AICTSL की बस सेवाओं का उपयोग करती हैं, और यह पहल उनके लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा साबित होगी।
महिला दिवस पर इंदौर की खास सौगात: बसों में महिलाओं के लिए फ्री सफर!




