इंदौर। रानीपुरा के कोष्ठी मोहल्ला में सोमवार रात तीन मंजिला मकान कुछ सेकंड में ढह गया, जिसमें 14 लोग मलबे में दब गए। हादसे में दो लोगों की मौत हुई और एक महिला अफरीन का पैर घुटने के नीचे से गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया, जिसे सर्जरी कर काटना पड़ा। तीन घंटे तक फंसी रही अफरीन को गैस कटर और डॉक्टरों की मदद से निकाला गया। अंधेरे में टॉर्च की रोशनी में चले रेस्क्यू का वीडियो अब सामने आया है, जिसमें लोग बुजुर्गों और घायलों को बाहर निकालते दिख रहे हैं।
मलबे में फंसी महिला का पैर काटना पड़ा, इंदौर हादसे का वीडियो वायरल




