मध्यप्रदेश। डॉ. मोहन सरकार बुधवार को अपना दूसरा बजट पेश करेगी, जो 4 लाख करोड़ रुपए से अधिक का हो सकता है। वित्त मंत्री 4 लाख नौकरियों की घोषणा कर सकते हैं, जिससे आम जनता को काफी उम्मीदें हैं। व्यापारी प्रोफेशनल टैक्स हटाने और पेट्रोल-डीजल पर VAT कम करने की मांग कर रहे हैं, जबकि आम लोग रोजगार और महंगाई नियंत्रण के उपायों की अपेक्षा कर रहे हैं। महिलाओं को उम्मीद है कि ‘लाड़ली बहना’ योजना की मासिक किस्त बढ़ सकती है और आत्मनिर्भरता के लिए नई योजनाएं लॉन्च हो सकती हैं।
मप्र बजट 2025: नौकरियों का ऐलान, महंगाई राहत और महिलाओं को सौगात!




