भोपाल। मध्य प्रदेश में 10 मार्च बजट सत्र शुरू होकर 24 मार्च तक चलेगा। इस सत्र में सिर्फ नौ बैठकें होंगी। विधानसभा में मोहन यादव सरकार के बजट सत्र को राज्यपाल मंगुभाई पटेल के अभिभाषण के साथ सत्र शुरू किया जाएगा। इसी दिन अभिभाषण पर कृतज्ञता प्रस्ताव भी आएगा। फिर 11 से 13 मार्च तक सदन में बैठकें और विधेयकों पर चर्चा होगी। 14 मार्च से 16 मार्च तक होली अवकाश के चलते सदन की कार्यवाही स्थगित रहेगी। 17 और 18 मार्च को सदन की कार्यवाही चलेगी। इसके बाद 19 मार्च को रंगपंचमी का अवकाश रहेगा. 20 और 21 को सदन की कार्यवाही चलेगी। 22 और 23 मार्च को अवकाश रहेगा। 24 मार्च को सदन की कार्यवाही का अंतिम दिन रहेगाद्ध इस तरह विधानसभा की 9 बैठकें होंगी। राज्यपाल मंगुभाई पटेल की स्वीकृति के बाद बजट सत्र की अधिसूचना जारी कर दी गई है। मध्य प्रदेश का बजट 11 से 13 मार्च के बीच पेश किया जा सकता है।
मध्य प्रदेश में 10 मार्च से शुरू होगा विधानसभा का बजट सत्र




