भोपाल। अशोका गार्डन इलाके में शराब पार्टी के दौरान कहासुनी के बाद रेपिडो ड्राइवर चेतन ठाकुर पर चाकू से हमला कर दिया गया। घटना पंजाबी बाग में हुई, जहां चेतन ने मजाक में गाली दी, जिस पर उसका दोस्त गगन दीप सिंह भड़क गया और चाकू से हमला कर दिया। चेतन के हाथ में गंभीर चोट आई और वह घायल हालत में थाने पहुंचा। वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
भोपाल। शराब पार्टी के बाद कहासुनी में रेपिडो चालक पर चाकू से हमला




