भादौ माह की पंचम सवारी में महाकाल के पांच स्वरूपों के दर्शन आज

Must read

उज्जैन। भादौ माह की पांचवीं सवारी 11 अगस्त को शाम 4 बजे महाकाल मंदिर प्रांगण से निकलेगी, जिसमें भगवान महाकाल पांच स्वरूपों में भक्तों को दर्शन देंगे। पालकी में श्री चंद्रमौलेश्वर, गजराज पर श्री मनमहेश, गरुड़ रथ पर श्री शिवतांडव, नंदी रथ पर श्री उमा महेश और डोल रथ पर श्री होल्कर स्टेट के मुखारविंद विराजमान होंगे। सवारी में जनजातीय और लोक नृत्य दल भी शामिल होंगे। पूजन-अर्चन के बाद सशस्त्र बल की सलामी के साथ भगवान नगर भ्रमण पर निकलेंगे, जबकि अंतिम राजसी सवारी 18 अगस्त को होगी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article