इंदौर। बिल्डर अरविंद डोसी ने भाजयुमो नेता धीरज ठाकुर पर जमीन हड़पने और गुंडों से धमकाने का आरोप लगाया है, जबकि धीरज ने इन आरोपों को झूठा बताते हुए मानहानि का नोटिस देने की बात कही है। धीरज ने पुलिस और कमिश्नर को पत्र लिखकर कहा कि उनका इस विवादित जमीन से कोई लेना-देना नहीं और बिल्डर उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने की साजिश कर रहा है। तुकोगंज पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज जब्त किए गए हैं।
भाजयुमो नेता पर बिल्डर को धमकाने का आरोप, धीरज ठाकुर ने बताया साजिश




