इंदौर। शनिवार रात रावजी बाजार थाना क्षेत्र के लोहा मंडी ब्रिज पर मिनी ट्रक MP13 GB 6446 के ब्रेक फेल हो जाने से वह नवलखा से आते हुए कई वाहनों और राहगीरों को टक्कर मारता हुआ आगे बढ़ा। एक लोडिंग वाहन से टकराकर ट्रक रुकने से बड़ा हादसा टल गया। स्कूटी सवार महिला को मामूली चोट लगी जिसे इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक मंगल केवट (25) को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है, ड्राइवर नशे में नहीं था।
बेकाबू मिनी ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, महिला घायल




