बुजुर्गों और व्यापारियों को ठगने वाले गिरोह की तलाश में जुटी पुलिस

Must read

इंदौर। नकली पुलिसकर्मी बनकर बुजुर्गों और व्यापारियों से ठगी करने वाले गिरोह का सुराग पुलिस को मिल गया है, जो शहर के पलासिया और द्वारकापुरी सहित चार थाना क्षेत्रों में वारदात कर चुका है। आरोपियों ने ज्वेलर्स और दुकानदारों को झांसे में लेकर अंगूठियां और नकदी उड़ा ली। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस उनकी पहचान कर रही है और टीमें अलग-अलग जगह रवाना की गई हैं। एडिशनल डीसीपी ने बताया कि इस तरह की घटनाओं को लेकर पहले ही एडवाइजरी जारी की जा चुकी है, जिसमें नागरिकों से सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत सूचना देने की अपील की गई है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article