बारिश ने बिगाड़ा खेल: ऑस्ट्रेलिया-अफगानिस्तान मैच बेनतीजा, कंगारू पहुंचे सेमीफाइनल

Must read

चैंपियंस ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच खेला गया मुकाबला बारिश के कारण बेनतीजा रहा। लाहौर स्टेडियम में हुए इस मैच में अफगानिस्तान ने सेदिकुल्लाह अटल की शानदार 85 रनों की पारी के दम पर 273 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 109 रन पर एक विकेट खो दिया था, तभी बारिश आ गई और खेल रोकना पड़ा। हालांकि, इस नतीजे के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई। मैच के दौरान कई रोमांचक मोमेंट्स और रिकॉर्ड्स देखने को मिले। जॉनसन की यॉर्कर पर गुरबाज क्लीन बोल्ड हो गए, वहीं स्टीव स्मिथ ने अटल का शानदार डाइविंग कैच लपका। अफगानिस्तान की फील्डिंग में कुछ चूक भी दिखी, जब उन्होंने सिर्फ दो ओवर में दो कैच छोड़ दिए। इसके अलावा, ऑस्ट्रेलिया ने अफगानी पारी में 37 रन एक्स्ट्रा दिए, जो उनके लिए महंगे साबित हो सकते थे, लेकिन बारिश ने खेल का रुख बदल दिया।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article