रीवा। जिले के भटिगवां गांव में एक गर्भवती महिला प्रिया रानी कोल की इलाज न मिल पाने से मौत हो गई। देर रात तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले जाना चाहते थे, लेकिन महना नदी पर बना पुल बाढ़ के कारण डूब चुका था, जिससे रास्ता बंद हो गया। दो घंटे तक तड़पने के बाद महिला ने दम तोड़ दिया। खराब सड़कों के कारण वह ससुराल से मायके आई थी, वहीं से 40 किलोमीटर दूर शव लेकर अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है, कलेक्टर ने जांच का भरोसा दिया है।
बाढ़ में फंसी गर्भवती ने इलाज के इंतजार में तोड़ा दम, 40 KM घूमकर किया गया अंतिम संस्कार




