सौंसर। औद्योगिक क्षेत्र स्थित एवीजी फैक्ट्री में बुधवार दोपहर उस समय बड़ा हादसा हो गया जब बॉयलर की सफाई के दौरान छह मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। बताया गया कि मिथेनॉल उत्पादन वाली इस फैक्ट्री में मजदूरों को बिना सुरक्षा उपकरणों के अंदर भेजा गया था, जहां बॉयलर की गर्मी से वे जल गए। घायलों को नागपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें दो की हालत गंभीर है। घटना पर फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
फैक्ट्री में बॉयलर फटने से 6 मजदूर झुलसे, 2 की हालत गंभीर




